General science physics

General science physics
भौतिक प्राकृत विज्ञान की वह साखा है जिसमे द्रव(matter)तथा ऊर्जा(energy) का अध्यन होता है।
या
भौतिक विज्ञान -विज्ञान की वह साखा है जिसमे हम प्राकृत के नियमो के बारे में अध्यन करते है ।
1.मात्रक

मात्रक(unit):किसी राशि के मापन के निर्देश मानक को मात्रक कहते हैं ।
>> मात्रक दो प्रकार के होते है-मूल मात्रक(fundamental unit) एवं व्युत्त्पन मात्रक (derived unit).

>> S.I.पद्धति में मूल मात्रक की संख्या सात हैं, जिसे नीचे की सारिणी में दिया गया है

भौतिक राशि S.I के मूल मात्रक संकेत
1.लंबाई मीटर(meter) m(मी)
2.द्रव्यमान किलोग्राम(kilogram) kg(किग्रा)
3.समय सेकण्ड(second) s(से)
4.ताप केल्विन(kelvin)K(के)
5.विधुत धारा एम्पियर(ampere) A(ऐ)
6.ज्योति तीव्रता कैंडेला(candela) cd(कैंड)
7.पदार्थ का परिमाण मोल(mole)mol(मोल)
S.I के सम्पूरक मूल मात्रक
1.समतल कोणरेडियन(redian)rad(रेड)
2.घन कोणस्टेरेडियन(steradian)sr
S.I के कुछ पुराने मात्रकों के नये नाम और संकेत
1.ताप डिग्री सेंटीग्रेड,°C(पुराना) डिग्री सेल्सियस,℃(नया)
2.आवृत्ति कम्पन प्रति सेक्,cps(पुराना) हर्ट्ज, Hz(नया)
3.ज्योति तीव्रता (luminous intensity) कैंडेला शक्ति,C.P(पुराण) कैंडेला,cd(नया)


>> वे सभी मात्रक ,जो मूल मात्रकों की सहायता से व्यक्त किये जाते है व्यूत्तपन्न मात्रक कहलाते है।

>>बहौत लंबी दूरियों को मापने के लिए प्रकाश वर्ष का प्रयोग किया जाता है अर्थात प्रकाशवर्ष दुरी का मात्रक है।
1 प्रकाशवर्ष =9.46*10^15 मीटर

>>दुरी मापने की सबसे बड़ी इकाई पारसेक है।
1 पारसेक =3.26प्रकाशवर्ष=3.08*10^16 मीटर

>>बल की cgs पद्धति में मात्रक डाइन है तथा S.I पद्धति में मात्रक न्यूटन है।
1न्यूटन=10^5डाइन

कार्य की cgs पद्धति में मात्रक अर्ग है तथा S.I पद्धति में मात्रक जूल है।
1जूल=10^7अर्ग

Comments

Popular posts from this blog

फोटोग्राफी में उपयोगी तत्व है